Sunday, August 23, 2020

गुड के फायदे व ओषधि गुण

गुड के बारे में तो सब लोग जानते होंगे और इसका सेवन भी रोज की जिंदगी में करते होंगे । लेकिन इसके गुणों के बारे बहुत कम ही लोग जानते होंगे कई रोगों में गुड कारगर रहा है। आयिए जानते है गुड के गुणों के बारे में।

1.गुड के फायदे त्वचा के लिए
गुड रक्त से हानिकारक टॉक्सिंस को बाहर निकालता है , जिससे त्वचा की सफाई  में मदद होती है। और रक्त संचार भी बेहतर रहता है. प्रतिदिन थोड़ा सा गुड खाने से मुंहासों  कि समस्या नहीं होती और त्वचा में चमक आती है।

को

2.गुड के फायदे अस्थमा के लिए
शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड सहायक होता है. इसमें एंटी  एलर्जिक तत्व होते है। इसलिए अस्थमा होनें पर भी इसका सेवन काफी फायदेमंद होता है।


3.गुड के फायदे जोड़ो के दर्द में 
जोड़ो मज दर्द की समस्या होने पर गुड का अदरक के साथ प्रयोग काफी लाभदायक सिद्ध है, प्रतिदिन गुड के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ो के दर्द मै आराम मिलता है।

4..गुड के फायदे एनीमिया के लिए  
शरीर में आयरन की कमी होने पर गुड आपकी काफी मदद कर सकता है। गुड आयरन का एक अच्छा और सुलभ स्त्रोत है , एनीमिया के रोगियों के लिए भी गुड बेहद  फायदेमंद होता है।

5.गुड के फायदे थकान एवं कमजोरी के लिए   
अगर आप बहुत अधिक थकान या कमजोरी महसूस कर रहे है , तब भिभूद आपकी मदद कर सकता है। क्योंकि यह आपके शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, और आपको थकान महसूस नहीं होती।

6.गुड के फायदे  पेट के लिए  
गुड पेट की समस्याओं से निपटने के लिए बेहद आसान और फायदेमंद है, यह पेट में गैस बनना और पाचन क्रिया से जुड़ी अन्य समस्याओं को हल करने में बेहद लाभदायक है, खाना खाने के बाद गुड का सेवन पाचन में सहयोग करता है।

7.जुकाम और कफ बनने से लडता है  
गुड की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका 
सेवन जुकाम और कफ से आराम दिलाता है।
जुकाम के दौरान अगर आप कचा गुड नहीं खाना चाहते है, तो चाय ये लड्डू में भी इसका इस्तेमाल 
कर सकते है।

 8. माइग्रेन में फायदा
  सोने  से  पहले और सुबह खाली   पेट 5 मिलीलीटर      गाय के घी के साथ  10  ग्रराम गुड एक दिन  में 2       बार खाए इससे माइग्रेन और सर दर्द में आराम           मिलता है।

No comments:

Post a Comment